फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: झोलाछाप का क्लीनिक सील, दो डॉक्टरों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। एसीएमओ डॉ. अरविंद भूषण ने बुधवार को माधौगढ़ कस्बे में पुलिस टीम के साथ छापा मारा। एक झोलाछाप के क्लीनिक को सील कर दिया। होम्योपैथी के दो डॉक्टरों को एलोपैथिक दवाएं लिखने पर नोटिस जारी किया। कार्रवाई के डर से कई झोलाछाप शटर डालकर गायब हो गए।
विज्ञापन


एसीएमओ ने माधौगढ़ सीएचसी के अधीक्षक डॉ. मनीष राजपूत, वरिष्ठ सहायक अंकित निगम और पुलिस बल के साथ झोलाछाप के खिलाफ अभियान चलाया। बुधवार की सुबह 11 बजे डॉ. रत्नेश शर्मा के क्लीनिक में छापा मारा। उनके यहां तीन मरीज बैठे थे। वह बीएएमएस डॉक्टर हैं लेकिन एलोपैथिक दवाएं लिख रहे थे। उन्होंने नोटिस जारी कर हिदायत दी कि अपनी आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक विधा में ही दवाएं लिखें।
इसके बाद साढ़े 12 बजे डॉ. पाल के नाम से संचालित झोलाछाप के क्लीनिक के छापा मारा। वहां दो मरीज बैठे थे। टीम को देख दोनों मरीज उठकर चले गए। झोलाछाप से डिग्री, रजिस्ट्रेशन दिखाने को कहा तो वह सही जवाब नहीं दे सका। इस पर टीम ने झोलाछाप को बाहर निकालकर क्लीनिक सील कर दिया। उन्होंने कहा कि झोलाछाप के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन




घर पर नहीं मिला झोलाछाप, नोटिस दिया
माधौगढ़ में एसीएमओ डॉ. अरविंद भूषण झोलाछाप के यहां भी पहुंचे। वहां घर पर नहीं मिला। परिजन मिले तो उन्होंने परिजनों से कहा कि वह सीएमओ कार्यालय आकर अपने कागजात दिखाए।





आरोपी चिकित्सक का नहीं है सीएमओ कार्यालय में पंजीकरण
कोंच। उरई रोड स्थित क्लीनिक में बालक की मौत के मामले में विभाग ने कार्रवाई की बात कही है। एसीएमओ का कहना है कि संबंधित क्लीनिक के डॉक्टर का सीएमओ कार्यालय में पंजीकरण नहीं है। हो सकता है कि वह आयुर्वेदिक विभाग में पंजीकरण हो, वह जल्द मामले कोंच जाकर मामले की जांच करेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें