फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: राष्ट्रीय युवा महोत्सव में पुष्पेंद्र दिखाएंगे चित्रकारी का हुनर

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव में जिले के चित्रकार भी प्रतिभाग करेंगे। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीएम नरेंद्र मोदी रहेंगे। यह कार्यक्रम कर्नाटक के धारवाड़ में आयोजित होगा। पुष्पेंद्र बुंदेलखंड क्षेत्र के इकलौते कलाकार होंगे, जो इस महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

जिले के कदौरा ब्लॉक के गुरु का इटौरा निवासी चित्रकार पुष्पेंद्र कुमार राज को राष्ट्रीय युवा महोत्सव में प्रतिभाग करने का मौका मिला है। पुष्पेंद्र ने पिछले साल राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता में जिले में पहला स्थान मिला था। इसके बाद इस साल उनका चयन राष्ट्रीय युवा महोत्सव के लिए हो गया है। पुष्पेंद्र ने बताया कि वह इसके पहले कई राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके हैं। उन्हें गेरु, चूना, कोयला के मिश्रण से बने रंग से चित्रकारी में महारथ हासिल है।
कोरोना काल में पुष्पेंद्र अपनी चित्रकारी से लोगों को जागरूक कर चुके हैं। उनकी चित्रकारी पर फिल्म अभिनेता सोनू सूद भी ट्वीट कर चुके हैं और उनके यहां आने का आश्वासन भी दे चुके हैं। नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी आरडी दीक्षित ने बताया कि पुष्पेंद्र इस महोत्सव में नेहरू युवा केंद्र की ओर से जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

यह महोत्सव युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से आयोजित होगा। जो 12 जनवरी से 16 जनवरी तक चलेगा। इसमें देश भर के कलाकार अपनी कला एवं संस्कृति का प्रदर्शन करेंगे। पुष्पेंद्र के चयन पर उनके साथियों ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें