फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: महिला को प्रसव पीड़ा होने पर रोकी पुष्पक एक्सप्रेस

Mon, 01 Apr 2024 06:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। लखनऊ से मुंबई जा रही पुष्पक सुपरफास्ट एक्सप्रेस में सवार एक महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला को देखकर यात्रियों ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। कंट्रोल की सूचना पर उरई स्टेशन पर महिला को ट्रेन से उतारकर महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसने बेटी को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा सकुशल है।
विज्ञापन

शनिवार रात लखनऊ से कल्याण (मुंबई) जा रही पुष्पक एक्सप्रेस नंबर 12533 के स्लीपर कोच नंबर एस 2 की सीट-51 पर सवार सवार अनीता (22) को प्रसव पीड़ा होने लगी। इस पर पति सुरेश विश्वकर्मा जो मुंबई में एक होटल में कुक हैं, उन्होंने यात्रियों से मदद मांगी। कोच कंडक्टर ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम और उरई रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात डिप्टी एसएस एससी अग्रवाल को दी।
इस पर शनिवार रात 12.36 बजे जब ट्रेन उरई स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची तो आरपीएफ दरोगा गंभीर सिंह, आरक्षी शिवकुमार के साथ पहुंचे और प्वाइंटमैन की मदद से व्हीलचेयर से अनीता को सर्कुलेटिंग एरिया में लाए। इसके चलते पुष्पक करीब 15 मिनट तक अतिरिक्त खड़ी रही और 12:52 बजे गंतव्य की ओर रवाना हुई।
विज्ञापन

सर्कुलेटिंग एरिया से एंबुलेंस की मदद से महिला को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉ. एके सिंह, डॉ. काजल राजपूत, स्टाफ नर्स प्रियंका व अरुणा की देखरेख में महिला का सामान्य प्रसव कराया गया। रविवार सुबह 9.20 बजे महिला ने बेटी को जन्म दिया। डॉ. एके सिंह ने बताया कि जच्चा-बच्चा सकुशल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें