उरई। सुबह तेज चटक के साथ धूप ने दिन भर लोगों का पसीना बहाया। शाम होते ही मौसम में बदलाव हुआ। तेज आंधी के साथ हुई बारिश ने मौसम को ठंडा किया। बारिश होने से कई जगह पर जलभराव हो गया।
शुक्रवार की सुबह तेज धूप निकली दोपहर तक गर्मी से लोगों ने खूब पसीना बहाया। पेय पदार्थ की खूब बिक्री हुई। बाजार में भी लोग धूप से बचते नजर आए। शाम होते ही समय से पहले धूप गायब हो गई। छह बजे गर्म हवा चलने लगी। बादल गरजने के साथ साढ़े छह बजे तेज आंधी आई और बारिश होने लगी। बादल जमकर बरसे। एक घंटे की बारिश से कई जगह जलभराव हो गया। जलभराव होने से लोग परेशान होते दिखे। गाड़ियों ने भी खूब पानी उछाला तो कई गाड़ियां बंद हो गईं और लोग घसीटते नजर आए।