फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुष्पक एक्सप्रेस में मिला लावारिस ट्राली बैग

Thu, 18 Feb 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
इंटेलीजेंस ब्यूरो आतंकवादियों द्वारा स्टेशनों को उड़ाए जाने की धमकी को लेकर काफी समय से अलर्ट कर रही है, लेकिन उरई स्टेशन पर पुष्पक एक्सप्रेस में मिले अवैध ट्राली बैग को लेकर जीआरपी व आरपीएफ ने उदासीनता बरती। स्टेशन प्रबंधक बीएन गुप्ता ने जीआरपी और आरपीएफ की इस लापरवाही की शिकायत सिक्योरिटी कंट्रोल रूम झांसी में की है।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह चार बजे लखनऊ जा रही पुष्पक एक्सप्रेस में एक संदिग्ध बैग मिला। गाड़ी के गार्ड व जीआरपी केे सिपाही ने ड्यूटी पर तैनात उप स्टेशन प्रबंधक डीके व्यास को बैग सौंप दिया। बैग को उप स्टेशन प्रबंधक ने अपने रूम में रख लिया, जब इसकी जानकारी स्टेशन प्रबंधक बीएन गुप्ता को हुई तो उन्होंने आरपीएफ व जीआरपी इंस्पेक्टर को संदिग्ध बैग की जानकारी दी। आरपीएफ ने मेटल डिटेक्टर से बैेग को चेक किया।

बैग में मेटल डिटेक्टर के प्रयोग से लाल बटन जल रहा था, लेकिन इसको आरपीएफ ने नजरंदाज कर दिया और ट्राली बैग का ताला तोड़कर उसे खुलवाया नहीं गया। इससे नाराज स्टेशन प्रबंधक बीएन गुप्ता ने आरपीएफ और जीआरपी की शिकायत सिक्योरिटी कंट्रोल रूम झांसी में कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें