फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: रोडवेज बसों में सीट के लिए धक्का-मुक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई/ कोंच। रक्षाबंधन के तहत फ्री यात्रा के अंतिम दिन रविवार को रोडवेज बसों में भीड़भाड़ रही है। कोंच में बसों की संख्या कम होने से महिलाएं को दिक्कतों के साथ अपनी यात्रा करनी पड़ी। शाम के समय रोडवेज बसें न होने से कई मायूस महिलाएं लौट गईं।
विज्ञापन


रक्षाबंधन पर सरकार ने महिला व उसके सहयात्री को तीन दिन के लिए निशुल्क यात्रा की घोषणा की गई थी। जिसका बहनों व उसके साथ सहयात्रियों ने लाभ लिया। महिलाओं ने सरकार को भी धन्यवाद दिया है। कोंच में रोडवेज बसों की संख्या होने से महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
निशुल्क यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन भी कोंच में भीड़भाड़ रही। बसों के लिए महिलाओं को घंटों इंतजार भी करना पड़ा। काफी समय बाद बस आने पर यात्रियों ने आगे जाकर सीट पाने के लिए बैठी नजर आई। बड़ी मशक्कत के बाद महिलाओं को बस में सीट मिल सकी कई महिलाएं ने खड़े खड़े अपनी यात्रा पूरी की। एआरएम केके आर्य का कहना है कि सभी निर्धारित रूटों पर बसों का संचालन किया गया।
विज्ञापन





गुना निवासी साधना राठौर का कहना है कि वह कोंच मायकेे आई थीं। बसों में सवारियां ज्यादा होने के कारण वह बस में नहीं चढ़ पाईं। काफी मशक्कत के बाद बसों में बैठ गई हैं। यूपी सरकार की यह योजना सही है। वह अपनी मध्य प्रदेश सरकार से भी मांग करती है कि वह भी इस तरह की योजना चलाएं।






कोंच से वापस ससुराल झांसी जा रही सुलेखा पटेरिया का कहना है कि सहयोगी यात्री को योजना में शामिल करने के लिए सरकार को धन्यवाद है। रक्षाबंधन पर भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाना चाहिए ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी इसका लाभ मिल सके।





मेमू और रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन में रही भीड़
उरई। रक्षाबंधन के चलते झांसी से कानपुर जाने वाली स्पेशल ट्रेन में रविवार को भी भीड़ रही। इसके अलावा कई ट्रेनें भी देरी से आईं।
गोरखपुर से हैदराबाद जाने वाली ट्रेन नंबर 07076 डेक्कन एक्सप्रेस निर्धारित समय 4:35 के स्थान पर रात के 1:09 बजे 8:30 घंटा देरी से आई। पनवेल से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 15066 अपने निर्धारित समय से डेढ़ घंटा देरी से आई। मुंबई से सीतापुर जाने वाली सीतापुर एक्सप्रेस, ग्वालियर से बरौनी जाने वाली कलोन ट्रेन छपरा मेल, झांसी लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस, झांसी से कानपुर व कानपुर से झांसी मेमू, झांसी से गोविंदपुरी रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन, बरौनी से ग्वालियर छपरा मेल, चेन्नई से लखनऊ चेन्नई एक्सप्रेस, मुंबई लखनऊ एसी स्पेशल, गोरखपुर मुंबई पनवेल एक्सप्रेस ट्रेनों में भी यात्रियों की भीड़ रही।
खासतौर से झांसी से लखनऊ जाने इंटरसिटी एक्सप्रेस में खासी भीड़ रही। स्टेशन अधीक्षक एसके खरे ने बताया कि त्योहार की भीड़ देखते हुए ट्रेन चालकों को प्लेटफार्म पर जाते समय धीमी गति से चलने के निर्देश दिए गए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें