फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरा। नगर पंचायत रामपुरा में मेन सड़क का चौड़ीकरण कराकर स्टेट हाईवे का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन

सड़क किनारे लोक निर्माण विभाग की जमीन पर किए गये अतिक्रमण को हटाने के लिए अतिक्रमण धारकों को निर्देश दिए गए।
गुरुवार को लोक निर्माण विभाग की टीम ने नगर के आंबेडकर चौराहे होली मोड़ पर सड़क के किनारे बने मकान स्वामियों को सड़क के बीच से 55 फिट जगह (17 मीटर) खाली करने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग के जेई दीपांकर कटियार ने मकान स्वामियों को जानकारी देते हुए बताया कि सरकारी अभिलेखों के अनुसार सड़क के बीच से दोनों तरफ 55 फिट जगह लोक निर्माण विभाग की है। जिस पर नगर के जिन लोगों की ओर से अवैध कब्जा व अतिक्रमण किया गया है। वह अपना अवैध कब्जा व अतिक्रमण स्वयं हटा लें। अन्यथा विभाग द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में अतिक्रमण हटवाया जाएगा।
जो सरकारी मशीनरी का उपयोग किया जाएगा और उसका भुगतान भी उन्हीं से वसूला जाएगा। जेई दीपांकर ने कहा कि अब स्टेट हाईवे का निर्माण नगर के बीचों बीच किया जा रहा हैं। जिसे शासन के निर्देशानुसार समय से पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित किया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर में सड़क के किनारे जो मकान लोक निर्माण विभाग की जगह में बने हैं, उन मकान स्वामियों को अवगत कराया गया हैं। जिससे समय रहते अपना कब्जा सड़क के किनारे से हटा लें। यदि उनके पास उनके मकान के कागजात मौजूद हैं तो तहसील जाकर अधिकारियों को दिखाकर अपनी जगह सुनिश्चित करें। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के जेई हर्षित पटैरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें