उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ केे बैनर तले चौथे दिन भी लेखपाल हड़ताल पर रहे। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड कार्यालय परिसर में हड़ताल के दौरान धरना प्रदर्शन कर सरकार पर जमकर हल्ला बोला। इस दौरान इंजीनियर्स ने कहा कि सरकार वादा खिलाफी कर रही है। ग्रेड पे 4800 किए जाने की जायज मांग सरकार से की गई है जिसे अनसुना कर
दिया गया। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल के चौथे दिन सरकार पर शब्द प्रहार कर कहा कि सरकार ने डिप्लोमा इंजीनियर्स के साथ वादाखिलाफी की है जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डिप्लोमा इंजीनियर्स ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इं.वीरसिंह यादव ने कहा कि अब ग्रेड पे
4800 लेकर ही रहेंगे इसके लिए चाहे जितना संघर्ष करना पड़े। इं. सुनील कुमार कटियार ने कहा कि जनपद के सभी 24 घटक संघ इस प्रदर्शन में सहयोगी है। इं. राधेश्याम सिंह ने प्रदेश सरकार द्वारा 2 से 5 मार्च तक अनिश्चित कालीन हड़ताल स्थगित करते हुए उच्च स्तरीय कमेटी भी गठित की गई। इस दौरान भगवती प्रसाद, शफीउल्ला, राजकुमार, कमलेश
कुमार, पीके मुहाना, शत्रुद्यन सिंह, सीपी पाल, वीरेंद्र सिंह, जगदीश, वीरेंद्र सिंह, शिवशंकर, अरुणेंद्र सिंह, देवीदयाल, प्रेमशंकर, राहुल माली, कमलेश कुमार, बीर सिंह, प्रशांत सक्सेना, विष्णु दत्ता, शिवम त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।