फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ के पानी से ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
कालपी में खतरे के निशान के ऊपर बहती यमुना - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कालपी। यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ने से यमुना पट्टी के गांव के लोगों में बाढ़ के खतरे की दहशत है। ग्रामीणों की सैकड़ों बीघा फसल डूब गई है। कई गांवों का संपर्क टूट गया है। नाव से आवागमन हो रहा है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक जलस्तर में 15 से 20 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ोत्तरी हो रही है। यमुना का जलस्तर खतरे को निशान पार कर गया है।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग के स्थल प्रभारी रूपेश कुमार के मुताबिक सोमवार को यमुना का जलस्तर 102 मीटर दर्ज किया गया था। मंगलवार से जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। बुधवार की सुबह जल स्तर 107.28 मीटर पर दर्ज किया गया। बुधवार की शाम 5 बजे जलस्तर 108.73 मापा गया।
यह खतरे के निशान को पार कर गया है। यमुना पट्टी के गांव सिमरा, दहेलखंड, उरकरा, मंगरौल, हीरापुर, देवकली, मैनूपुर, गुढा, शेखपुर बुल्दा, गुलौली, सुरौली, रायड के ग्रामीणों में दहशत है। लोग रात भर जागकर जलस्तर पर नजर रख रहे हैं। क्षेत्र की सभी बाढ़ चौकियां अलर्ट पर हैं। दर्जनों गांवों का संपर्क टूट गया है। नाव से आवागमन हो रहा है।
विज्ञापन

कालपी-मंगरौल रोड पर आवागमन ठप है। जोधर रपटे के पास सड़क से एक मीटर ऊपर यमुना बह रही है। एसडीएम अंकुर कौशिक ने बताया कि जलस्तर बढ़ने के कारण नदी में जाने पर प्रतिबंध है। नाविकों को भी सख्त निर्देश दिए गए हैं कि नाव में ओवरलोड सवारियां न लादें। पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
कुठौंद संवाद प्रतिनधि के अनुसार जालौन तहसीलदार बलराम गुप्ता ने यमुना पुल पर पहुंचकर जायजा लिया। तहसीलदार ने बताया कि खाद्य सामग्री के पांच सौ पैकेट, 50 त्रिपाल, सौ पैकेट ओआरएस, तीन बड़ी नाव मुहैया कराने के लिए प्रशासन को पत्र भेजा है।
कुठौंद क्षेत्र में ऊमरी, शंकरपुर गांव, मुस्तकिल, हिन्नौली, टिकरी, लोहई, करमुखा, भदेख, खेड़ा, सीपुरा और बघावली प्रभावित हुए हैं। सिरसा कलार संवाद के अनुसार सैकड़ों बीघा फसल में पानी भर गया है।
लोहाई दिवारा के प्रधान श्रीकांत दीक्षित ने बताया कि ग्रामीणों ने जानवरों के लिए भूसा और अन्य जरूरी सामान निकालना शुरू कर दिया है। महेवा ब्लॉक जे गांव सिमरा शेखपुर के प्रधान गजराज ने बताया कि खेत पूरी तरह से जलमग्न हैं। कदौरा क्षेत्र में इकौना मार्ग पर फिर से पानी आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें