फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पिछली चौपाल में उठाई जलभराव की समस्या, आज भी जस की तस

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कोंच के सुलखना गांव में मंगलवार को विधायक मूलचंद निरंजन की जन चौपाल में एक ग्रामीण ने माइक पर विधायक से पूछा कि पांच साल पहले पिछली जन चौपाल में उठाई गई जलभराव की समस्या का अब तक समाधान क्यों नहीं हुआ। आज भी खेतों में घुटनों तक पानी भरा है और किसान परेशान हैं। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


मंगलवार को विधायक मूलचंद निरंजन नदीगांव विकासखंड के गांवों में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे थे। दोपहर में सुलखना गांव में आयोजित चौपाल में ग्रामीण अपनी समस्याएं बता रहे थे। इसी दौरान एक ग्रामीण ने माइक पर पिछली जन चौपाल में उठाई गई समस्या का जिक्र करते हुए सवाल किया।

ग्रामीण ने बताया कि पांच साल पहले ललियापुरा और सुलखना के किसानों ने खेतों में जलभराव की समस्या उठाते हुए जलनिकासी के लिए नाला बनवाने की मांग की थी, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। आज भी खेतों में घुटनों तक पानी भरा है। जलभराव के कारण फसलों में दवा का छिड़काव तक नहीं हो पा रहा है। इससे किसान खेती को लेकर परेशान हैं।
विज्ञापन


ग्रामीण के सवाल के बाद चौपाल में कुछ देर के लिए सन्नाटा छा गया। मौजूद लोगों ने ग्रामीण को शांत कराया। इसके बाद जलभराव की समस्या को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को लिखित शिकायत दिलाई गई। अधिकारियों ने समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। वहीं माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन का कहना है कि समस्या का समाधान कराने के लिए अधिकारियों से कह दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें