फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत किया जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। संचारी रोगों से बचने के लिए जरूरी है जागरुकता। यह बात प्राथमिक नगरीय स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. सहन बिहारी गुप्ता ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि संचारी रोगों से बचाव के लिए विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें आंगनबाड़ी व आशा घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक कर रही हैं। जिसमें रोग के लक्षण और उनसे बचाव की जानकारी पहुंचाई जा रही है। उन्होंने बताया कि दिमागी बुखार जापानी इंसेफ्लाइटिस एक मच्छर जनित रोग है। यह मच्छर अक्सर धान के खेतों एवं पानी के तालाबों में रहते हैं। संक्रमण के बाद विषाणु मनुष्य के मस्तिक एवं रीढ़ की हड्डी सहित केंद्रीय नाड़ी तंत्र में प्रवेश कर जाते है। कहा कि शुरूआत में फ्लू जैसी बीमारी के लक्षण के साथ बुखार आना, ठंड लगना, थकान महसूस होना, सिर दर्द, उल्टी आना तथा घबराहट हो सकती है। इलाज के अभाव में आगे चलकर उपरोक्त लक्षण 30 प्रतिशत से अधिक होने पर इंसेफ्लाइटिस का रूप धारण कर सकता है। इसलिए जरूरी है कि घरों के आसपास स्वच्छता का ध्यान रखें। इसके बाद भी यदि कोई समस्या आती है तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें