फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका, डिंपल और अजय ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा

विज्ञापन
जालौन जिले के उरई में युवती के फांसी लगाने के मामले में सपा की पूर्व सांसद डिंपल यादव द्वारा किया ? - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। नीशू की मौत से जुड़ी अमर उजाला की हर खबर चाहे वह डॉट काम की हो या फिर प्रिंट की, पूरे दिन राजनीतिक गलियारों में चर्चा का केंद्र बनी रही। कांग्रेस व सपा के नेताओं ने सोशल मीडिया पर खबरों के माध्यम से प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। जिसे देख पार्टी नेता और कार्यकर्ता भी जोश में आ गए और पीड़ित परिवार से मिलकर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सबसे पहला सोशल मीडिया पर कमेंट पूर्व सीएम अखिलेश यादव की पत्नी एवं पूर्व सांसद डिंपल यादव ने किया और लिखा कि उत्तर प्रदेश में व्याप्त जंगलराज। वहीं कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने अमर उजाला डॉट कॉम की खबर को संज्ञान में लेते हुए लिखा कि यह कोई पहली घटना नहीं है, जहां एक महिला को पुलिस की लापरवाही से ऐसा कदम उठाना पड़ा। जालौन की इस बेटी को न्याय मिलना ही चाहिए था। उधर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने लिखा कि प्रदेश पुलिस का अमानवीय चेहरा फिर सामने आया है। पुलिस प्रताड़ना से परेशान युवती ने जान दे दी। भाजपा सरकार में कानून बनाने और कानून के रखवाले दोनों बेलगाम हो चुके हैं। भाजपा के सुशासन का दावा, कुशासन में तब्दील हो चुका है। ब्यूरो
कांग्रेस बोली, मजिस्ट्रेटी नहीं न्यायिक जांच हो
नीशू के घर रविवार को कांग्रेसियों का प्रतिनिधिमंडल अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद ब्रजलाल खाबरी के नेतृत्व में पहुंचा और परिजनों को ढांढस बंधाया। पार्टी नेताओं के मुताबिक, घटना की मजिस्ट्रेटी नहीं, बल्कि न्यायिक जांच हो। इस मौके पर पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा, जिला महासचिव दीपांशु समाधिया, चौधरी श्यामसुंदर, डा. रेहान सिद्दीकी, डा. नत्थू सिंह सेंगर, अमित पांडेय, शशि चौहान, शकुंतला पटेल आदि थे।
विज्ञापन

सपा की आर्थिक मदद और कार्रवाई की मांग
सपाइयों का प्रतिनिधिमंडल भी मृतका के घर पहुंचा और परिजनों से जानकारी ली। जिला पंचायत सदस्य दीपराज गुर्जर, जमालुद्दीन, इमरान उल्ला, सुनील पाल, दयाशंकर वर्मा, दिनेश यादव, जीनू वर्मा, प्रताप यादव, महेंद्र कठेरिया, वेद यादव, जयदेव यादव, मांडवी निरंजन, आमिर फरीदी, सुरेंद्र यादव, केके प्रजापति आदि ने घटना को निंदनीय बताया और कहा कि पुलिस ने ज्यादती की है। पार्टी पीड़ित परिवार के साथ है और मांग करती है कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता व दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई हो।
भाजपाई बोले, न्याय दिलाया जाएगा
नीशू के घर भाजपा के सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा भी पहुंचे और कहा कि पार्टी स्तर पर हर संभव मदद की जाएगी। प्रदेश सरकार पीड़ित परिवार के साथ है। उनके साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। प्रशासन की जांच तीन दिन में पूरी होगी फिर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। वर्मा ने कहा कि वे स्वयं भी अधिकारियों से मिलकर पूरे मामले की जांच कराएंगे। विधायक के साथ पवन तोमर, मनोज पालीवाल आदि मौजूद थे।

जालौन जिले के उरई में युवती के फांसी लगाने के मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू द- फोटो : ORAI

जालौन जिले के उरई में युवती के फांसी लगाने के मामले में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका ग?- फोटो : ORAI

जालौन जिले के उरई में पीड़ित परिवार से मामले की जानकारी करते सपाई- फोटो : ORAI

जालौन जिल के उरई में नीशू के परिजनों से घटना की जानकारी लेते कांग्रेसी नेता- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें