फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: नर्सिंग कॉलेज की प्रधानाचार्य और उप प्रधानाचार्य कार्यमुक्त

Sun, 19 Jan 2025 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। राजकीय नर्सिंग कॉलेज में बीएससी नर्सिंग की छात्रा के यौन शोषण का मामला सामने आने और बिना अनुमति के क्रिसमस मनाने पर दोषी पाई गईं प्रधानाचार्य और उप प्रधानाचार्य को कार्यमुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन

इस मामले में एक दोषी शिक्षक को पहले ही सेवा मुक्त किया जा चुका है। फिलहाल बायोकेमिस्ट्री विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. आफरीना नासिर को नर्सिंग कॉलेज का नोडल अधिकारी बना प्रधानाचार्य का दायित्व सौंपा गया है।
बता दें कि नर्सिंग कॉलेज की एक छात्रा ने ऑनलाइन रैगिंग कमेटी व शासन को शिकायत भेजकर 14 दिसंबर को शिक्षक भानु शर्मा पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। शासन के निर्देश पर पांच सदस्यीय टीम ने जांच की। जांच कमेटी ने नर्सिंग कॉलेज के शिक्षक भानु शर्मा को दोषी पाते हुए उनकी सेवा समाप्ति की संस्तुति की थी।
विज्ञापन

इसमें प्रधानाचार्य डॉ. रीना कुमारी और उप प्रधानाचार्य डॉ. उमा माहेश्वरी को भी दोषी पाते हुए उनके खिलाफ भी कार्रवाई की संस्तुति की गई थी।
अभी यह मामला शांत नहीं हुआ था कि नर्सिंग कॉलेज में बिना अनुमति के क्रिसमस डे मनाने और उनमें डांस, प्रार्थना आदि कराने का मामला सामने आ गया। इसकी भी शासन स्तर पर शिकायत की गई। लगातार हो रही शिकायतों को संज्ञान में लेने के बाद शासन की संस्तुति के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी ने नर्सिंग कॉलेज की प्रधानाचार्य और उप प्रधानाचार्य को कार्यमुक्त कर दिया। इस समय नर्सिंग कॉलेज चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें