फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उरईः हनुमान चालीसा का पाठ कर मोदी की दीर्घायु की कामना

विज्ञापन
कालपी में बुजुर्ग भाजपा नेता बाबूराम तिवारी के घर जाकर सम्मानित करते विधायक नरेंद्र सिंह जादौन - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भाजपा के पदाधिकारियों ने पार्टी कार्यालय पर हनुमान चालीसा का पाठ और मिष्ठान वितरण कर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी पीएम मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है। गुरुवार को जिला कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। सेवा सप्ताह के तहत उरई, माधौगढ़ और कालपी विधानसभा क्षेत्रों में 80 दिव्यांगों को उपकरण बांटे गए।
महिला मोर्चा की ओर से 70 गरीब बस्तियों में फल वितरित किए गए। इसके बाद टाउन हाल के मैदान में मुख्य अतिथि सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने दिव्यांगों को उपकरण बांटे। इसी तरह कालपी विधायक नरेंद्र सिंह जादौन ने अपने कार्यालय में दिव्यांगों को उपकरण बांटे।
विज्ञापन

बुजुर्ग भाजपाई बाबूराम तिवारी समेत कई लोगों को उनके घर जाकर सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बनाजी ने कहा कि वर्षों बाद देश को नरेंद्र मोदी के रूप में ईमानदार पीएम मिला है। उनके नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है। दुनिया भर में भारतवासियों को सम्मान की निगाह से देखा जा रहा है। हरिकिशोर गुप्ता रिप्पू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आधुनिक भारत के निर्माता हैं।
इस दौरान उदय पिंडारी, नागेंद्र गुप्ता, उदयन पालीवाल, अनिल बहुगुणा, रामजी राजावत, नीरज दुबे, मनोज पालीवाल, लकी त्रिपाठी, वीरप्रताप, सोनू चौहान, नागेंद्र सेंगर, अग्निवेश चतुर्वेदी, विवेक कुशवाहा, मंजूरानी, लक्ष्मीकांत, ज्योतिष सिंह, अरुण गुप्ता, गिरीश चतुर्वेदी, दिलीप दुबे व रवींद्र प्रताप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें