फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मकान नाम कराने का दबाव, चाचा को पीटा

Wed, 25 Nov 2026 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। मोहल्ला गोखले नगर निवासी एक बुजुर्ग ने अपने भतीजे पर मकान अपने नाम कराने का दबाव बनाते हुए मारपीट करने और सीसीटीवी कैमरे तोड़ने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार, उसका भतीजा सत्येंद्र आए दिन उसे और उसकी पत्नी को मकान अपने नाम करने के लिए दबाव बनाता है। 23 नवंबर की रात सत्येंद्र घर पहुंचा और मकान नाम न करने पर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और पीड़ित को लात-घूंसों से मारकर जमीन पर पटक दिया।
आरोप है कि भतीजे ने जान से मारने और पत्नी के साथ भी गलत करने की धमकी दी। कोतवाल निग्वेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें