फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: जिले में 98.12 लाख पौधे रोपने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जनपद में आगामी पौधरोपण महाअभियान-2026 को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिले में इस वर्ष 98 लाख 12 हजार 400 पौधे रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी एवं सचिव कृषि इंद्र विक्रम सिंह ने सभी विभागों को व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए। विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि कुल लक्ष्य में वन विभाग द्वारा 50 लाख 24 हजार पौधे तथा अन्य विभागों द्वारा 47 लाख 88 हजार 400 पौधे लगाए जाएंगे। बैठक में डीएम राजेश कुमार पांडेय, एसपी विनय कुमार सिंह, सीडीओ केके सिंह, एडीएम नमामि गंगे प्रेमचंद मौर्य आदि उपस्थित रहे। वहीं मुहम्मदाबाद के डकोर ब्लॉक के मुख्यमंत्री के विशेष प्रोजेक्ट गांव ऐरी रामपुरा में रविवार को होने वाले पौधरोपण कार्यक्रम की तैयारियों का शनिवार को सीडीओ केके सिंह ने निरीक्षण किया। ग्राम प्रधान ओमकार पाल ने बताया कि मंदिर परिसर के पास करीब 500 पौधे लगाए जा चुके हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें