फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम बिहारी के खिलाफ दो और एफआईआर की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। यौन उत्पीड़न के आरोपी सेवानिवृत्त लेखपाल रामबिहारी के खिलाफ जल्द ही दो और एफआईआर दर्ज की जाएंगी। इसके लिए पुलिस नाबालिगों के परिजनों से संपर्क कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में पांच नाबालिग के साथ ही यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है, जिसमें से तीन की ओर से मामला दर्ज भी कर लिया गया है। एएसपी डॉ अवधेश सिंह का कहना है कि पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है। तहरीर मिलते ही मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार को रामबिहारी के खिलाफ दो नाबालिगों ने उसके खिलाफ यौन उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद शुक्रवार को तीसरी रिपोर्ट दर्ज की गई थी। अधिकारियों का कहना है कि शुरू के दोनों नाबालिगों ने अपने तीन और साथियों को रामबिहारी का शिकार होना बताया था। लिहाजा पांच में से तीन एफआईआर हो चुकी हैं, बाकी की दो भी जल्द दर्ज कर ली जाएंगी। इसके अलावा हार्ड डिस्क, डीवीआर और पेेन ड्राइव आदि की जांच रिपोर्ट का भी पुलिस को इंतजार है। जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें