फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: योजना में रुपये दिलाने के नाम पर गर्भवती से ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरा। आंगनबाड़ी विभाग का कर्मचारी बनकर साइबर ठग ने गर्भवती महिला को सरकारी योजना के तहत आठ हजार रुपये दिलाने का झांसा दिया। मोबाइल पर बताए गए तरीके से प्रक्रिया पूरी कराने के बहाने उसके खाते से पांच बार में 42,987 रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिए। ठगी की जानकारी होने पर पीड़िता के परिजनों ने पुलिस और साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


विकासखंड रामपुरा की ग्राम पंचायत नरौल के मजरा भटपुरा निवासी हेमा पत्नी गुलशन सिंह ने बताया कि 14 सितंबर को चार बजे उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को आंगनबाड़ी विभाग का कर्मचारी बताते हुए कहा कि गर्भवती महिलाओं को मिलने वाली योजना के तहत उनके खाते में आठ हजार रुपये भेजे जाने हैं। इसके लिए उसने मोबाइल पर कुछ प्रक्रिया पूरी करने को कहा।
हेमा ने बताया कि उसके बताए निर्देशों का पालन करते ही खाते से पांच अलग-अलग लेनदेन में 24,986, 9,999, 5,000, 2,000 और 1,000 रुपये निकल गए। कुल 42,987 रुपये की ठगी हुई है। परिजनों ने रामपुरा पुलिस को सूचना देने के साथ साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी शिवप्रकाश का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें