फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानी चुनाव के लिए नामांकन आज से

Sun, 15 Nov 2015 10:55 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानी चुनाव के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। सोमवार से पहले चरण में शामिल रामपुरा, माधौगढ़ व कुठौंद ब्लॉकों में नामांकन होंगे। जिला पंचायत की तरह प्रधानी चुनाव में भी सभी व्यवस्थाएं यथावत रहेंगी। चुनाव की तैयारियों को लेकर रविवार को जिलाधिकारी ने सभी आरओ व एआरओ की बैठक ली। इसमें तैयारियों की समीक्षा की और पूरी पारदर्शिता के साथ
विज्ञापन


निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि जिला पंचायत चुनाव में लगाई गईं ड्यूटी प्रधानी चुनाव में भी यथावत रहेंगी। जो अधिकारी जहां तैनात थे, वहीं पर अब भी रहेंगे। कहा कि प्रधानी के चुनाव ज्यादा संवेदनशील होते हैं। इसलिए इसे ज्यादा गंभीरता से लेने की आवश्यकता है। डीएम ने निर्देश दिए कि सोमवार से नामांकन

प्रक्रिया शुरू हो रही है। पहले चरण में रामपुरा, माधौगढ़ व कुठौंद ब्लाक में नामांकन होना है। आचार संहिता का पालन कड़ाई के साथ होना चाहिए। नामांकन के दौरान प्रत्याशी के साथ सिर्फ दो लोग ही अंदर जा सकेंगे। प्रत्याशियों के खर्च पर भी कड़ी निगरानी रखी जाए। अगर कोई प्रत्याशी निर्धारित सीमा 75 हजार से अधिक खर्च करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की
विज्ञापन


जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव कराना हमारी पहली प्राथमिकता है। इसलिए चुनाव के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि वोट बढ़ाने व घटाने के कार्य में पूरी तरह पारदर्शिता बरती जाए। इस मौके पर सीडीओ एसपी सिंह, डीडीओ आरएस गौतम, दुग्ध संघ अधिकारी वीके चतुर्वेदी, डॉ आरके शाक्य, अनिल पाठक, प्रीतम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें