फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीआरबी में तोड़फोड़ पर ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। एट के हरदोई गूजर गांव में खेतों में लगी आग से नाराज किसानों ने पुलिस की पीआरबी में तोड़फोड़ की थी। चालक की ओर से ग्रामीणों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को हरदोई गूजर गांव में करीब गेंहूं की सौ बीघा फसल आग की चपेट में आकर राख हो गई थी। इससे गुस्साए किसानों ने उरई-कोंच रोड पर जाम लगा दिया था। सूचना पर पहुंची पीआरबी की गाड़ी में भी किसानों ने तोड़फोड़ की थी। इस पर कैलिया थाना के पीआरवी चालक राजबहादुर की ओर से एट पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने गांव निवासी अभिजीत गुर्जर व उनके कुछ अज्ञात साथियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए गाड़ी में तोड़फोड़ का मामला दर्ज कर लिया है। एट पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें