आस्ताए कलंदरिया के गेट पर लटका ताला
- फोटो : ORAI
कालपी। कोरोना वायरस के संकट से निजात दिलाने के लिए दरगाह के सज्जादा नशीन के आह्वान पर हजारों लोगों ने रात दस बजे अपने-अपने घरों से बुलंद आवाजों में आजान देकर अल्लाह पाक से कोरोना को समाप्त करने की दुआएं मांगी।
हिंदू-मुस्लिम एकता के लिए विख्यात धर्मस्थल खानकाह मुहम्मदिया के सज्जादा नशीन सैयद ग्याशुद्दीन मियां मुफ्ती ए शहर मौलाना अशफाक अहमद बरकाती ने अपने पैगाम में कहा कि कालपी, हिंदुस्तान एवं दुनिया में कोरोना वायरस का मर्ज बढ़ रहा हैं। इस मर्ज को जड़ से खत्म करने के लिए दवाओं तथा डाक्टरों के उपायों पर अमल कर प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। कहा कि संसार में आई विपत्ति को खत्म करने के लिए मुस्लिम धर्मगुरुओं के आह्वान पर मिर्जामंडी, उदनपुरा, बड़ा बाजार, रामचबूतरा, दमदमा, सदर बाजार समेत पूरे नगर में मुस्लिम समाज के नागरिकों ने रात 10 बजे एक साथ एक वक्त पर अपने-अपने घरों के ऊपर चढ़कर अजान देकर अल्लाह से इस मर्ज से एक साथ अजान से देकर दुनिया में खुशहाली के लिए दुआएं मांगी। बड़ी मस्जिद के इमाम हाफिज मुहम्मद इरशाद तथा तकिया मस्जिद के इमाम हाजी मुजीब अल्लामा ने कहा कि अल्लाह पाक अपने बंदों की मुसीबत को दूर करेगा। उन्होंने अपने घर में इबादत करने का आह्वान किया।