फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कनिष्ठ में प्रयागराज व वरिष्ठ में ब्रह्मावर्त प्रांत रहा विजेता

विज्ञापन
फोटो-17-विजेता टीम के साथ भारत विकास परिषद के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
उरई। भारत विकास परिषद की ओर से क्षेत्रीय स्तर की भारत को जानो प्रतियोगिता रविवार को बीकेडी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल में हुई। इसमें कनिष्ठ वर्ग में प्रयागराज प्रांत को पहला और वरिष्ठ वर्ग में ब्रह्मावर्त प्रांत को पहला स्थान मिला।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री डीडी शर्मा ने कहा कि भारत को जानो प्रतियोगिता से बाल एवं युवा पीढ़ी में राष्ट्रभावना, सांस्कृतिक जागरूकता और भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रति गर्व का विकास होता है। परिषद का लक्ष्य है कि नई पीढ़ी भारत की महान विरासत से परिचित होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दे। विहिप के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री गजेंद्र ने कहा कि राष्ट्र निर्माण का आधार अपने देश, धर्म और संस्कृति के प्रति गहरी समझ और गौरव की भावना है।
भारत को जानो जैसी प्रतियोगिताएं बच्चों में राष्ट्रीय चेतना, अनुशासन व कर्तव्यनिष्ठा का विकास करती हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष भारत भूषण जुनेजा ने कहा कि प्रतिभागियों ने जिस आत्मविश्वास का परिचय दिया है, वह परिषद के आदर्श संस्कार और सेवा को सार्थक करता है। कार्यक्रम संयोजक क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव अजय इटौरिया ने कहा कि भारत को जानो प्रतियोगिता बच्चों में जिज्ञासा, ज्ञान और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करती है। प्रतियोगिता में जीवनराम गुप्त, सुनील दोहिरिया, राजेश निगौतिया, मोहित सिपौलिया, प्रवीण गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव, गिरजेश कुमार मिश्रा, दिलीप गुप्ता ने भी विचार रखे। अंत में विजेता टीमों को पुरस्कृत कर आगामी स्तर के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान आशुतोष शर्मा, उमाकांत गुप्ता, आशीष सेठ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें