विजेता टीम के कप्तान को पुरस्कृत करते पालिकाध्यक्ष।
- फोटो : अमर उजाला
स्थानीय सेंट पॉल स्कूल परिसर में जिला वॉलीबाल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सीडीओ एसपी सिंह रहे। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि कृपाशंकर द्विवेदी उर्फ बच्चू महाराज ने संयुक्त रूप से किया।
इस मौके पर नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष गिरीश कुमार ने कहा कि वॉलीबाल को समर्थन देने की जरूरत है। अभी देश में क्रिकेट को ही ज्यादा महत्व दिया जाता है। प्रतियोगिता में जिले की प्रतापपुरा, छानी, कोंच, दमां, सारंगपुर, न्यामतपुर, कन्हैयालाल स्कूल, नीमगांव, जखा आदि गांवों की टीमों ने भाग लिया। सभी टीमों को ए और बी ग्रुप में बांटा गया। इनके बीच लीग मैचों का आयोजन हुआ।
लीग मैच में विजेता टीमों को क्वाटर फ ाइनल मैच में खेलने का मौका मिला। क्वाटर फ ाइनल में विजेता प्रतापपुरा, दमां, न्यामतपुर व छानी की टीमें के बीच सेमीफ ाइनल खेला गया। प्रतापपुरा व दमां के बीच खेले गए मैच में प्रतापपुरा की टीम विजेता रही।
वहीं न्यामतपुर व छानी की टीम में न्यामतपुर ने बाजी मारी। प्रतापपुरा व न्यामतपुर की टीम के बीच खेले गए फ ाइनल मुकाबले में प्रतापपुरा ने बाजी मारी। पालिकाध्यक्ष गिरीश कुमार गुप्ता ने विजेता टीम के कैप्टन नरेश प्रजापति को पुरस्कार दिया। कार्यक्रम का आयोजन जिला वॉलीबाल संघ के सचिव राजेश सिंह चंदेल ने किया। मैच रेफरी की भूमिका बबलू सेंगर जखा, लला सेंगर गधेला, महेंद्र सिंह पीटीआई, दामोदर दास प्रतापपुरा ने निभाई। इस मौके पर सेंट पॉल स्कूल के प्रबंधक फ ादर सनी जेम्स आदि सहित सैंकड़ों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे।