फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: महिला से दुष्कर्म का आरोपी प्रधान पुत्र गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। मायके आई महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी प्रधान पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ न्यायालय में बयान दर्ज कराने की कार्रवाई भी पूरी कर ली है।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के इंदरगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह कुछ दिन पूर्व पति के साथ मायके आई थी। आरोप है कि बुधवार सुबह करीब 11 बजे वह घर के सामने स्थित पशुबाड़े में थी। इसी दौरान सौरभ पटेल वहां पहुंच गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने और शोर मचाने पर सौरभ ने उसके साथ मारपीट की। साथ ही घटना की जानकारी किसी को देने पर पति को फोटो भेजने की धमकी देकर मौके से भाग गया।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि घर पहुंचने के बाद उसने मानसिक तनाव में आकर कीटनाशक पीने का प्रयास किया, लेकिन उसके पति ने समय रहते देख लिया। पूछताछ में उसने पूरी घटना पति को बताई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। शुक्रवार को आरोपी सौरभ पटेल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें