फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के भाई की करंट की चपेट में आकर मौत

विज्ञापन
शिवविलास के घर में बैठीं गमगीन महिलाएं। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कदौरा (जालौन)। खेत की रखवाली कर रहे युवक की करंट लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की खबर पाकर घर में कोहराम मच गया। मृत युवक ग्राम प्रधान का छोटा भाई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम ग्ररेही निवासी ग्राम प्रधान रामविलास का छोटा भाई शिव विलास (26) पुत्र स्व. रामसनेही बुधवार रात करीब 11 बजे खेत की रखवाली कर रहा था। खेत पर लगी तारबाड़ी पर हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर गिर पड़ा। जिससे तारबाड़ी में करंट आ गया। खेत की रखवाली करते समय अचानक उसका हाथ तारबाड़ी के तार में लग गया। जिसकी चपेट में आने से शिव विलास की मौके पर ही मौत हो गई।
चीख सुनकर खेत में उपस्थित अन्य परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई राम विलास ने बताया कि खेत के ऊपर से हाईटेंशन तार की लाइन निकली है, जो खेत के बगल में रखे ट्रांसफार्मर से जुड़ी है। हाइटेंशन लाइन का तार इतना जर्जर है कि कई बार टूट कर गिर चुका है।
विज्ञापन

हर बार बिजली विभाग के कर्मचारी तार को जोड़ देते है। कई बार तार बदलवाने की मांग की गई, पर लापरवाही के चलते बिजली विभाग के अधिकारियों ने तार नहीं बदलवाए। जिससे यह हादसा हो गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि परिजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, अगर तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
आठ माह में छोड़ गया राधा का साथ
करंट से पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी बेसुध होकर गिर पड़ी और घर में कोहराम मच गया। भाई राम विलास ने बताया कि अभी आठ माह पूर्व उसका विवाह राधा (24) से हुआ था। इतनी जल्दी साथ छोड़ जाने से सब बर्बाद हो गया। हम तीन भाई थे, वह मंझला था, जबकि छोटा भाई पढ़ता है। एक बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। मां रामा पाल भी बार-बार पुत्र को याद कर बेहोश हो रही थी।
ग्रामीणों ने लगाया लापरवाही का आरोप
युवक की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पूरे गांव में जर्जर विद्युत लाइन व खुले में ट्रांसफार्मर रखे हैं और कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। जिस कारण आएदिन मवेशी चपेट में आते रहते हैं। जल्द ही जर्जर तारों की मांग लेकर जिलाधिकारी कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया जाए।

शिव विलास की फाइल फोटो- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें