फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: प्रधान इलेवन ने 82 रनों से जीत दर्ज कर लगातार तीसरी बार फाइनल में जगह बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान इलेवन ने 82 रनों से जीत दर्ज कर लगातार तीसरी बार फाइनल में जगह बनाई
विज्ञापन

फोटो-17-प्रतियोगिता में प्रदर्शन करते खिलाड़ी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
जालौन। जेपीएल सीजन तीन का पहला सेमीफाइनल का मुकाबला ऑल स्टार इलेवन झांसी और प्रधान इलेवन जालौन के बीच खेला गया। प्रधान इलेवन जालौन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। प्रधान इलेवन जालौन की टीम ने 82 रनों से जीत दर्ज कर लगातार तीसरी बार जेपीएल के फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

बल्लेबाजी करने उतरी प्रधान इलेवन जालौन की शुरुआत शानदार रही। ओपनर करन तोमर ने 49 रनों की पारी खेली। इसके बाद इंडिया अंडर 19 विश्वकप के खिलाड़ी आदर्श सिंह ने 58 गेंदों पर 13 गगनचुंबी छक्कों एवं 14 चौकों के साथ नाबाद 148 रनों की पारी खेली। उनका साथ दे रहे बल्लेबाज समन्वय दीक्षित ने भी 21 गेंदों में नौ छक्कों और तीन चौकों के साथ 69 रन बनाकर टीम का स्कोर 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 309 रनों पहुंचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑल स्टार झांसी की टीम की शुरुआत से ही दबाव में रही। टीम के शुरूआती तीन महत्वपूर्ण विकेट 23 रनों पर गिर गए। इसके बाद विवेक तिवारी और विकेट कीपर उदय यादव ने शानदार साझेदारी पेश की। दोनों खिलाड़ियों ने 97 रनों की साझेदारी की। विवेक तिवारी ने 34 गेंदों में तीन छक्कों और 10 चौकों की मदद से 67 रन बनाए। उदय यादव ने 34 गेंदों में चार छक्कों और पांच चौकों की मदद से 53 रन बनाए। इसके बाद राहुल ठाकुर ने शानदार खेलते हुए 19 गेंदों में तीन छक्कों और सात चौकों की मदद से 51 रनों की पारी खेली। लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। निर्धारित 20 ओवर में ऑल स्टार झांसी की टीम नौ विकेट खोकर 227 रन ही बना सकी। प्रतियोगिता में प्रधान इलेवन जालौन की टीम ने 82 रनों से जीत दर्ज कर लगातार तीसरी बार जेपीएल के फाइनल में जगह बनाई। आदर्श सिंह की शतकीय पारी की बदौलत उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला प्रभाकर एकेडमी उरई और डायमंड क्रिकेट एकेडमी औरैया के बीच रविवार को छत्रसाल मैदान पर खेला जाएगा। जिसमें विजेता टीम की भिडंत फाइनल मुकाबले में प्रधान इलेवन जालौन के साथ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें