फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामारी से निपटने के लिए प्रधान व कर्मचारी आगे आए प

विज्ञापन
माधौगढ़ में एडीओ पंचायत को चेक सौंपते कर्मचारी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
माधौगढ़/मुहम्मदाबाद/रामपुरा। कोरोना से निपटने के लिए जहां लोग मदद को हाथ बढ़ा रहे हैं वहीं महामारी में राहत पहुंचाने व स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर बनाने के लिए सहायता राशि देने में भी रुचि दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

ब्लाक माधौगढ़ के 57 प्रधानों ने एक माह का मानदेय दिए जाने की घोषणा की। प्रधानों ने एक लाख 99 हजार छह सौ रुपये नगद एडीओ पंचायत छेदालाल के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए। इस दौरान रामशरण दौहेलिया, कौशलेंद्र सिंह, प्रवीण रत्नम, हाकिम सिंह, नृपेंद्र सिंह, परमात्मा शरण त्रिपाठी, वीपी सिंह, अजय करन सिंह, अनुराग प्रताप सिंह, दीपसिंह, देवेंद्र, बृजकिशोर, धर्मेंद्र, चंद्रभान व विक्रम सिंह आदि रहे।
मुहम्मदाबाद संवाद के अनुसार, डकोर एवं कदौरा ब्लाक में 1,62,000 रुपये डीएम राहत कोष में दिए।
एडीओ पंचायत बलवीर सिंह सेंगर ने बताया कि डकोर ब्लाक के 176 कर्मचारियों के 92,500 रुपये और कदौरा ब्लाक के 133 कर्मचारियों के 66,500 रुपये इसमें शामिल है। इसमें त्रिमोहन सिंह, अजय रावत, आशीष झा, दिनेश, गणपत प्रसाद, रामसहोदर, प्रेमनारायण, गिरेंद्र सिंह, रामकुमार,सुल्तान सिंह, संतराम, अशोक, धर्मेंद्र सिंह आदि ने सहयोग किया। उधर, रामपुरा ब्लाक के 44 प्रधानों ने एक लाख 54 हजार रुपये एडीओ राजकुमार के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए।
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई पंचायत
उरई। लॉकडाउन का असर भाकियू की मासिक पंचायत पर भी पड़ा। मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पंचायत हुई। इसमें किसानों ने घरों में बैठकर भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन व जिलाध्यक्ष ब्रजेश राजपूत के सामने अपनी समस्याएं रखीं। किसानों ने गेहूं खरीद प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग की। साथ ही 13 सितंबर को हुई ओलावृष्टि की राहत राशि अब तक कई किसानों को न मिलने का मामला भी उठाया गया। इस दौरान डा. द्विजेंद्र सिंह, भगवानदास, राजकुमार पटेल, चतुर सिंह, राजू मल्थुआ, सुरेश चौहान, देवेंद्र बिदुआ, शत्रुघ्न सिंह, चंद्रपाल गुर्जर, देवकरन आदि रहे।

डकोर ब्लॉक में एडीओ पंचायत बलबीर सिंह को सहयोग राशि की लिस्ट सौंपते कर्मचारी व प्रधान- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें