फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: छूटे हुए परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। यूपी बोर्ड के छूटे हुए परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा जिले के एकमात्र केंद्र जीआईसी में हुई। पहले दिन 15 कॉलेज के 42 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

मुमताज राजकीय इंटर कॉलेज कदौरा, भगवती विशाल इंटर कॉलेज कदौरा, जीआईसी गोहन, जीआईसी कदौरा, महावीर इंटर कॉलेज सामी, जीआईसी जमरोही, राजमाता इंटर कॉलेज जगम्मनपुर, वैत्रवती इंटर कॉलेज जैसारीकलां, गांधी इंटर कॉलेज उरई, श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज पिरौना, जीआईसी छौंक, सरदार पटेल इंटर कॉलेज उरई, राय साहब इंटर कालेज गिरथान, श्रवण कुमार द्विवेदी इंटर कॉलेज जगम्मनपुर, सनराइज इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, इंटर कॉलेज खितौली, इंटर कॉलेज सिम्हारा, एसआरपी इंटर कॉलेज कोंच, एमएसवी इंटर कॉलेज कालपी, बीएमटी इंटर कॉलेज आटा के छूटे हुए परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा जीआईसी की लैब में हुई। जीआईसी के प्रधानाचार्य रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि यूपी बोर्ड के छूटे हुए परीक्षार्थियों को प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए दो दिन की मोहलत दी गई है। यह तीसरा मौका है, जब परीक्षार्थियों को प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए दो दिन का मौका दिया गया है। बुधवार को पहले दिन इंटरमीडिएट के जीवविज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान और भूगोल के कुल 42 परीक्षार्थी अपनी प्रयोगात्मक परीक्षा देने पहुंचे। उन्होंने बताया कि गुरुवार को भी छूटे हुए परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा होगी। यह परीक्षार्थियों के लिए अंतिम मौका होगा। उन्होंने कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया कि वह अपने क़ॉलेज के छूटे परीक्षार्थियों की आईवी भिजवाकर उनकी प्रयोगात्मक परीक्षा दिलाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें