फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपत्तिजनक पोस्ट पर भीड़ का गुस्सा, तनाव

विज्ञापन
लोगों को समझाते कोतवाल रमेशचंद्र मिश्र। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
जालौन। फेसबुक पर संप्रदाय विशेष के धार्मिक स्थल पर आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने से स्थिति तनाव पूर्ण हो गई। संप्रदाय विशेष के लोग तकिया मैदान पर एकत्रित हुए और पोस्ट करने वाले व्यक्ति की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने पोस्ट करने वाले बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनुराज तिवारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेजा गया।
विज्ञापन

बता दें कि पोस्ट के वायरल होते ही इलाके की स्थिति बिगड़ने लगी। भीड़ को सीओ विजय आनंद, कोतवाल रमेशचंद्र मिश्र आदि ने समझाना शुरू किया। आसपास के थानों का फोर्स भी पहुंच गया। शहर काजी मौलाना साबिर, मौलाना सुल्तान, अशफाक राईन, इकबाल मंसूरी, इमरान अंसारी, इरशाद अंसारी आदि ने पूर्व जिला संयोजक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस ने मनुराज तिवारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार भी कर लिया। सीओ का कहना है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें