फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगोली प्रतियोगिता में पूनम विजयी

Fri, 16 Oct 2015 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
सेठ वीरेंद्र कुमार महाविद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने रंगोली रचाकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। महाविद्यालय की छात्रा पूनम निरंकारी को विजेता घोषित किया गया। द्वितीय व तृतीय स्थान पर क्रमश: राधा मिश्रा व सोनम कुशवाहा रहीं।
विज्ञापन



रंगोली प्रतियोगिता मं छात्राओं के संदेश व प्रदर्शन के आधार पर निर्णायक मंडल की सदस्यों श्रीमती रागिनी गुप्त व श्रीमती प्रीति यादव ने परिणाम घोषित किया। इसमें बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा पूनम निरंकारी को विजेता घोषित किया गया।


द्वितीय व तृतीय स्थान पर क्रमश: राधा मिश्रा व सोनम कुशवाहा ने अपना परचम लहराया। विजयी छात्राओं को महाविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. नितिन मित्तल द्वारा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. औसाफ असंारी ने किया।
विज्ञापन



इस मौके पर रागिनी गुप्ता, प्रीति गुप्ता, डॉ. अवनीश दीक्षित, अवधेश दीक्षित, डॉ. सोमेंद्र श्रीवास्तव, पुष्पेंद्र सिंह यादव, अंकिता वर्मा, डॉ. सचिन अवस्थी, मोनिका वर्मा, नफीस मंसूरी, प्रगति सिंह, ज्योति विशभनोई, पुष्पेंद्र सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें