कोंच। नौका विहार शुरू करने से सागर सरोवर का सात नदियों के जल और आब-ए-जमजम से शुद्धकरण करने से नगर की राजनीति गरमा गई है। विहिप सहित कई हिंदु संगठनों ने सरोवर में आब ए जमजम डालने का विरोध कर बुधवार को फिर सरोवर का गंगाजल से शुद्धीकरण किया। इसके विरोध में मुस्लिम संगठनों ने डीएम को ज्ञापन भेजकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश का आरोप लगाया है।
सागर सरोवर में नौका विहार शुरू करने से पहले सात नदियों का जल और आब-ए-जमजम डालकर शुद्ध किया गया था। सरोवर के जल में आब-ए-जमजम डालने का विश्व हिंदू परिषद् व अन्य संगठनों ने विरोध कर दिया। इन संगठनों ने बुधवार को फिर से गंगाजल डालकर सरोवर के पानी को शुद्ध किया। इसमें सुशील दूरवार, शैलेष सोनी, भाजपा नेता विनोद सिंह गुर्जर, ब्रजेन्द्र मयंक, सभासद अजय गुप्ता, दीपक मिश्रा, अमित रावत, आशुतोष रावत, सुधीर सोनी, प्रदीप सिंघल, शीलू कुठौलिया, रामराजा निरंजन, शिवी यादव, अनिल पटैरया, अमरेन्द्र दुवे, गौरव सोनी, हरीदास परैथा, अनुज गुप्ता आदि शामिल रहे।
इस मामले से नगर की राजनीति गर्मा गई। मुस्लिम समुदाय के शकील, फैजान, दानिश, कल्लू, राशिद, शुब्बू, नईम, दिलशाद, शमशाद, आफताब, तौसीफ अहमद, जितेन्द्रराय अहिरवार, मुफीस आदिल, अयाज काजी, जाहिद, नौशाद, अजहरउद्दीन, अतुल,सलमान कैफ आदि ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इसमें आरोप लगाया गया कि कुछ संगठन सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।