फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वसम्मति से एक ही प्रत्याशी को लड़ाया जाएगा चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। आदर्श प्रजापति सभा की मासिक समीक्षा बैठक रविवार को प्रजापति भवन में हुई। इसकी अध्यक्षता महेश प्रजापति ने की। बैठक में 26 जनवरी को सामूहिक विवाह कराने पर चर्चा की गई। साथ ही निकाय चुनाव में समाज की भागीदारी पर मंथन किया गया। तय किया गया यदि किसी निकाय चुनाव क्षेत्र में प्रजापति समाज को दो प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं तो एक ही प्रत्याशी को सर्वसम्मति से चुनाव लड़ाया जाएगा ताकि चुनाव में जीत सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजेश कुमार प्रजापति ने कहा कि संगठन का विस्तार किया जाएगा। इसमें उरई तहसील क्षेत्र के अध्यक्ष केशव प्रजापति, उपाध्यक्ष प्रमोद, महामंत्री रोहित, संयुक्त मंत्री हरिराम, संगठन मंत्री राजबहादुर, कोषाध्यक्ष रमेश चंद्र फौजी, आडीटर नीरज प्रजापति को मनोनीत किया है।
नगर कार्यकारिणी मेंनगर अध्यक्ष राकेश प्रजापति, महामंत्री मनोज को मनोनीत किया गया। संचालन मूलचरन प्रजापति ने किया। इस दौरान रामरतन, दयाराम, बबलू, ओमप्रकाश, केदारनाथ, मोतीराम, रामकुमार, प्रशांत, संतोषी, अशोक, श्यामकरन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें