फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: उरईः शोर्य यात्रा पर बरसाए गए फूल

विज्ञापन
बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद द्वारा निकाली जा रही शौर्य यात्रा - फोटो : ORAI
विज्ञापन
जालौन। बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने शौर्य यात्रा निकाली। यात्रा में शामिल लोग जय श्रीराम का जयघोष करते रहे। कई स्थानों पर यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।
विज्ञापन

शौर्य यात्रा नगर के बस स्टैंड, तहसील रोड, कोतवाली रोड, देवनगर चौराहा, पानी की टंकी से होकर निकाली गई। कार्यकर्ताओं ने ध्वजारोहण कर भारत माता और प्रभु श्रीराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किए। बजरंग दल नगर संयोजक मानवेंद्र परिहार व विश्व हिंदू परिषद नगर अध्यक्ष आशीष द्विवेदी ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य हिंदू समाज को जागृत व संगठित कर संघर्षशील बनाना है। इस प्रकार की यात्राएं हिंदू समाज में शक्ति का संचार करती हैं। इस दौरान अनुराग तिवारी, डॉ. बृजेंद्र दुबे, सिंटू महाराज, अभिषेक कुशवाहा, गोलू कुशवाहा, आशीष परिहार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें