फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: उरईः एसडजीएसटी का छापा, दस्तावेज ले गए

विज्ञापन
दुकान पर कागजातों की पड़ताल करती टीम। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कालपी। एसजीटी ने कई प्रतिष्ठानों पर छापे मारे। टैक्स चोरी की आशंका पर दस्तावेज अपने साथ ले गए। दूसरे दिन भी कार्रवाई पर कई दुकानदार अपने प्रतिष्ठान बंद कर भाग गए।
विज्ञापन

व्यापार कर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर अजय कुमार व भरतलाल के नेतृत्व में गठित टीमों ने बुधवार को सबसे पहले हाईवे चौराहा रामचबूतरा स्थित थोक सीमेंट एजेंसी पर छापा मारा। इसी फर्म की सरिया, सीमेंट की दुकान में छापा मारा। टीम मुख्य बाजार टरननगंज के सर्राफा मार्केट भी पहुंची। टीम ने एक सर्राफा कारोबारी की दुकान में ढाई घंटे से अधिक समय तक चेकिंग की। टीमों ने प्रतिष्ठानों के अभिलेख खंगाले। टीम के अधिकारी कई कागजातों को जब्त कर अपने साथ ले गए।
छापों के कारण कालपी के मुख्य बाजार टरननगंज में कई प्रतिष्ठानों के संचालक शटर गिराकर भाग गए। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक अभिलेखों का परीक्षण व मिलान किया जाएगा। टीम में अभिनेष मिश्रा, रुपेश सिंह, राजीव तिवारी, आदित्य पटेल, अभिषेक कुमार, आशीष कुमार, अशरफ, लोकेश कुमार, राजीव शामिल थे।
विज्ञापन

जालौन संवाद के मुताबिक जीएसटी टीम ने टैक्स को लेकर टायर की दुकान पर जांच की। तीन घंटे चली जांच के बाद टीम अपने साथ कागजात भी ले गई। सेल्स टैक्स अधिकारी शेखर सिंह ने बताया कि दुकान और गोदाम का निरीक्षण कर कागजातों को जांच के लिए झांसी भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें