रामपुरा। बहुजन समाज पार्टी का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन होली मोड़ स्थित एक गेस्ट हाउस में हुआ। मुख्य अतिथि बसपा के बुंदेलखंड जोन इंचार्ज लालाराम अहिरवार ने वर्तमान सरकार की नीतियों को दमनकारी बताया। कहा कि सरकार की नीतियां युवाओं को बेरोजगारी में धकेल रही हैं।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार वर्तमान सरकार सरकारी संस्थाओं को बेचने का कार्य कर रही है, वह आने वाली पीढ़ी के लिए अभिशाप साबित हो सकती हैं। जब सरकारी क्षेत्र में नौकरियों की कमी होगी, युवा दर-दर की ठोकरें खाने के लिए मजबूर होंगे। विशिष्ट अतिथि डॉ. ब्रजेश जाटव ने कहा कि नगर निकाय चुनावों में प्रत्याशियों का चयन नगर के मिशनरी कार्यकर्ताओं व नगर कमेटी की संस्तुति से किया जाएगा।
चुनाव में प्रत्याशी नगर व मिशनरी कार्यकर्ताओं में से होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सरदार सिंह ने की। इस दौरान बीआर अहिरवार, कैलाश पाल, सुरेंद्र चंद्र गौतम, हीरालाल चौधरी, कीरत सिंह, चरन सिंह, धीरेंद्र चौधरी, अलताफ, अरविंद जाटव, यासीन खान, कृष्णकांत द्विवेदी, रिकू दोहरे, रामगोपाल, सुधीर चौधरी आदि मौजूद रहे।