फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन करते ही पुलिस पहुंचेगी आपके दरवाजे

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। लॉकडाउन के चलते घरों में रह रहे लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कतें न हो सकें इसके लिए एसपी के निर्देशन में शहर कोतवाली पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर लोगों ने कहा कि किसी भी तरह की समस्या व घरेलू सामानों की जरूरत के लिए फोन कर सकते हैं। जिससे पुलिस उनकी घरों पर ही पहुंचकर मदद कर सकेगी।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान लोग जरूरत का सामान न मिलने पर अब पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 9450376897 पर कॉल कर अपनी समस्या बता सकेंगे। एसपी डा.सतीश कुमार के निर्देश पर शहर कोतवाल शिवगोपाल सिंह ने बताया कि बंदी के दौरान आम जनमानस को खाना, दवा, गैस आदि की समस्या आ रही है तो वह इस हेल्पलाइन नंबर पर समस्या बता सकते हैं जिससे पुलिस उनकी समस्या का समाधान करने उनके घर पहुंचेगी। इससे लोगों को घरों के बाहर भी नहीं निकलना पड़ेगा और उनकी समस्या भी खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि अपने पास के चौराहे पर लगे पुलिस कर्मियों को लोग अपनी समस्या लिखित व मौखिक रुप से बता सकते हैं। जिससे उनकी समस्या का जल्द ही निस्तारण करा दिया जाएगा और ऐसे फरियादियों को कोतवाली तक नहीं आना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें