फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने सीज किया मौरंग का अवैध डंप

विज्ञापन
कदौरा मौरग डप का निरीक्षण करते एसडीएम व सीओ - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कदौरा एसडीएम कौशल कुमार ने चतेला के पास स्थित डंप में छापा मारकर उसे सीज कर दिया। छापे की भनक लगते ही कर्मचारी पहले ही भाग निकले। खंड भेंड़ी खरका खदान जो कि हमीरपुर जिले की सीमा पर स्थित है के पट्टा धारक ने जालौन सीमा में अवैध खनन कर डंप लगाया था। खनिज सर्वेयर वेद प्रकाश की तहरीर पर अनिल निवासी मुरार गिर्द ग्वालियर मध्यप्रदेश के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। अनिल दीक्षित निवासी मुरार गिर्द ग्वालियर के नाम पर है मुकदमा दर्ज कराया। एसडीएम कौशल कुमार ने बताया कि पंडौरा के समीप स्थित डंप को सीज किया गया है। जबकि जालौन सीमा पर अवैध रूप से डंप लगाए संचालक पर मुकदमा दर्ज कराया है। इस मौके पर सीओ बीके श्रीवास्तव भी रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें