फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दुकानों से सैंपल लिए, एक दुकान से एक्सपायरी सामान जब्त

विज्ञापन
कन्फेक्शनरी की दुकान में सैंपलिंग करते तहसीलदार, नायब व खाद्य सुरक्षा अधिकारी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कोंच। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने तहसीलदार के साथ सैंपलिंग अभियान चलाया। जिसमें चार दुकानों से सैंपल लेकर परीक्षण के लिए भेज दिए गए। रोडवेज बस स्टैंड के पास पटवा कंफेक्शनरी पर कुछ समान एक्सपायरी मिला। जिसे अधिकारियों ने जब्त कर दुकानदार को चेतावनी दी कि 24 घंटे के अंदर दुकान चेक करके एक्सपायरी माल हटा लें। उधर, छापेमारी को लेकर हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा, नायब तहसीलदार संजय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी राहुल शर्मा ने सैंपलिंग अभियान चलाकर कस्बे की चार दुकानों से नमूने लिए। सागर चौकी तिराहे पर काशी स्वीट हाउस से खोए की बर्फी का नमूना लिया। बंटी अग्रवाल की कंफेक्शनरी की दुकान से बूंदी का सैंपल लिया गया। रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित महाकालेश्वर स्वीट हाउस से बर्फी का नमूना लिया। पटवा कंफेक्शनरी से टमाटर सॉस का नमूना लिया गया। तहसीलदार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान दुकान में 25 पैकेट सॉस व 8 किलो घी एक्सपायरी मिला है जिसे जब्त कर लिया गया है। दुकानदार धर्मेंद्र पटवा को चेतावनी दी गई है कि एक बार दुकान की सफाई कर लें 24 घंटे के बाद अगर दुकान में दोबारा एक्सपायरी मिला तो कार्रवाई होगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि चारों सैंपलों को परीक्षण के लिए लैब भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
--
झगड़ा करने पर पुलिस ने की कार्रवाई
कोंच। नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम लोहई निवासी भानुप्रताप, यशपाल व दूसरे पक्ष के राजवीर, राघव व गौरव के खिलाफ पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई की। दूसरी घटना कोतवाली क्षेत्र की है जिसमें चाची रानी के साथ झगड़ा करने के आरोप में पुलिस ने भतीजे मुकेश पर पुलिस ने निरोधात्मक कार्रवाई की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें