फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: होटल पर पुलिस का छापा, छात्रा व युवक पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। उरई रोड स्थित एक होटल में बुधवार सुबह छात्रा के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने होटल के एक कमरे से स्कूल ड्रेस में छात्रा और उसके साथ एक युवक को पकड़ा है।
विज्ञापन


छात्रा सुबह स्कूल जाने के बहाने घर से निकली थी, लेकिन वह साथी के साथ बाइक से होटल पहुंच गई। किसी तरह इसकी जानकारी परिजनों को लग गई। परिवारजन जब होटल पहुंचे और रजिस्टर देखने की मांग की तो स्टाफ ने दिखाने से इन्कार कर दिया। इस पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी।


मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा और युवक को कस्टडी में लिया। इस बीच किसी ने पास के एक अन्य होटल में भी इसी तरह की गतिविधि होने की सूचना दी। पुलिस जब वहां पहुंची तो होटल में भगदड़ मच गई और कई युवक-युवतियां भागते नजर आए। भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने मौके के वीडियो भी बनाए, जो बाद में वायरल हो गए।
विज्ञापन




स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों होटलों में लंबे समय से बिना रजिस्टर एंट्री के युवक-युवतियों को कमरा उपलब्ध कराया जाता था। परिजनों ने मामले में तहरीर दी है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन




परिजनों की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। युवक से पूछताछ जारी है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।


परमेश्वर प्रसाद, सीओ कोंच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें