फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पुलिस ने जुआ फड़ पर छापा मारकर 17 जुआरी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरा। एसओजी टीम ने थाना पुलिस के साथ नगर के एक मोहल्ले से जुआ खेल रहे 17 लोगों को पकड़ा है। तलाशी व मालफड़ से पुलिस को पांच लाख रुपये व ताश पत्ते मिले हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सुभाष नगर मोहल्ले में कई दिनों से जुआ हो रहा था। शिकायतों के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी। जब मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आया तो जुआ पकड़ने के लिए एसओजी टीम को लगाया गया। बुधवार की देर शाम पुलिस ने छापा मारकर नगर के रामपुरा निवासी रवि पांडेय, मुलू सोनी, सोनू त्रिपाठी, राजकुमार चौरसिया, विजय सिंह, देवेंद्र सिंह, मनीष सोनी, बड़े सोनी, सलीम सहित 17 लोगों को पकड़ लिया। मालफड़ व तलाशी में जुआरियों के पास से पुलिस को पांच लाख रुपये मिले हैं।
स्थानीय लोगों में चर्चा है कि जुआ करीब 50 लाख रुपये का था। एएसपी प्रदीप कुमार वर्मा का कहना है कि जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है, सभी पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें