फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित मुकदमों का जल्द से जल्द करे निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। कोतवाली परिसर में क्षेत्राधिकारी की अध्यक्षता में कदौरा एवं कालपी थानों की अपराध समीक्षा हुई। इस मौके पर सीओ ने थानेदारों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि लंबित मुकदमों की विवेचनाओं को तत्परतापूर्वक निपटाकर वांछित अभियुक्तों की शतप्रतिशत गिरफ्तारी की जाए।
विज्ञापन

दोपहर को आयोजित मीटिंग में एक-एक थानेदारों के पास मौजूद लंबित मुकदमों की विवेचनाओं की क्षेत्राधिकारी सजंय कुमार शर्मा के द्वारा समीक्षा बैठक ली। कोतवाली कालपी में 60 मुकदमों की विवेचनाए लंबित चल रही है। धीमी गति से मुकदमों की विवेचना निपटाने पर सीओ ने कहा कि जल्द से जल्द लम्बित विवेचनाओं के निस्तारण करें। इसी दौरान सीओ ने संपूर्ण समाधान दिवस व जन समस्या के प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की हकीकत का जायजा लेते हुए कहा कि मौके पर पहुंचकर गुणवत्तापूर्वक शिकायतों को निर्धारित करे। उन्होंने आईजीआरएस के प्रार्थना पत्रों के निस्तारण का भी जायजा लिया। क्षेत्राधिकारी ने मीटिंग में निर्देश देते हुए कहा कि अपने अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर अपराधियों तथा समाज विरोधी तत्वों पर नजर रखें। ठंड के मौसम को दृष्टिगत रखकर रात में गश्त तेज करने के निर्देश दिए। बैठक में कोतवाल मानिक चंद्र पटेल, कानून व्यवस्था प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज मिश्रा, एसएसआई आनंद कुमार सिंह, कदौरा थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें