फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दबोचे तीन स्मैक तस्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जालौन कोतवाली पुलिस ने तीन शातिर अंतर्जपदीय स्मैक तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से स्मैक, मोबाइल, नगदी, बाइक बरामद की। पकड़ी गई स्मैक की कीमत 17 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। शातिरों पर जनपद में कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

एएसपी डा. अवधेश कुमार ने बताया कि एसपी डा. यशवीर सिंह के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने कस्बा के जालौन चौराहे से बंगरा रोड पर हिमाशु पुत्र नरेश पांडेय निवासी ग्राम छानी खास कोतवाली जालौन, निसार पुत्र जुम्मन मोहल्ला कटरा जालौन व महिला किरन पत्नी शशिकांत निवासी मोहल्ला विद्यालय कस्बा बाबरपुर थाना अजीतमल जिला औरैया को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर पुलिस को हिमांशु के पास से 25 ग्राम स्मैक व एक मोबाइल, 900 रुपये, निशार के पास से 100 ग्राम स्मैक व 2400 रुपये, किरन क पास से 50 ग्राम स्मैक 1 मोबाइल 12 सौ रुपये व एक बाइक बरामद हुई।
एएसपी ने बताया कि पकड़ी गई स्मैक की बाजार में कीमत लगभग 17 लाख 50 हजार रुपये है। निशार पर जालौन कोतवाली व उरई कोतवाली में भी मामला दर्ज है। वहीं किरन पर जालौन, अजीतमल थाने में एनडीपीएस का मामला दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम में जालौन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रमेशचंद्र मिश्रा, उपनिरीक्षक संजीव कुमार दीक्षित, बलराम शर्मा, राघवेंद्र, अजय, दीपक कुमार, कप्तान सिंह, महिला सिपाही समिता अवस्थी, लक्ष्मी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें