फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माल तो समेट ले गए पर औजार छोड़ गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। इंजीनियर के सूने घर के मेन गेट का ताला तोड़कर चोरों ने अटैची, अलमारी, बेड से सोने चांदी के जेवर, नगदी, कपड़े सहित लगभग तीन लाख रुपये का सामान पार कर दिया। पर घटनास्थल पर चोर अपने औजार भी छोड़ गए हैं। जिनके फिंगर प्रिंट से चोरों का सुराग भी लग सकता है। सूचना पाकर पहुंचे गृहस्वामी ने पुलिस को चोरी की जानकारी दी। कोतवाली पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नया पटेल नगर उद्योग केंद्र के पास निवासी इंजीनियर मनीष भदौरिया के घर में मां राजेश्वरी भदौरिया रहती है। जबकि इंजीनियर रामपुर में तैनात है। बीती शनिवार को राजेश्वरी मायके सुल्तानपुरा में आयोजित भागवत कथा में शामिल होने गई थी। देर रात चोरों ने घर के मेन गेट का ताला तोड़कर सभी कमरों के ताले व कुंडी तोड़ दिए। इसके बाद डेढ़ किलो चांदी के जेवर, सोने का मंगलसूत्र, दस हजार रुपये नगद, साड़ियां आदि चोरी कर ली। चोर जाते समय अपने साथ आरी, पेचकश, प्लास आदि औजार छोड़ गए। सुबह पड़ोसियों ने घर के मेन गेट के दरवाजे का ताला टूटा देखा तो सूचना फोन से राजेश्वरी को दी। मौके पर पहुंचकर उन्होंने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। राजेश्वरी ने बताया कि चोरों ने घर के एक-एक सामान को खंगाला और पूरे घर में कपड़े व गृहस्थी का अन्य सामान बिखराकर चोरी की। गृहस्वामी ने चोरी की तहरीर पुलिस को दे दी है, पुलिस चोरों का पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें