फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेडख़ानी में वांछित युवक को झांसी पुलिस ने पकडा

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। कस्बे के मुख्य बस स्टैंड में शुक्रवार सुबह झांसी प्रेमनगर थाना की पुलिस छेड़खानी के आरोपी युवक को पकड़ लिया। पुलिस के साधे कपड़ों में होने से यहां अपहरण की आशंका को लेकर हड़कंप मच गया। बाद में पहुंची थाना पुलिस ने आरोपी के पकड़ने की पुष्टि की।
विज्ञापन

मुख्य बस स्टैंड में उस समय हड़कंप मच गया, जब सादी वर्दी में मौजूद कार सवार पुलिस कर्मियों को देख एक युवक भागने लगा। यह देख पुलिसकर्मियों ने युवक को दौड़ा कर पकड़ लिया और कार में बैठा कर ले गए। बाद में पहुंची थाना पुलिस ने आरोपी के गिरफ्तार होने की पुष्टी की। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि आरोपी सुमित थाना क्षेत्र के कानाखेड़ा का निवासी है। उसके खिलाफ दो माह पहले उस पर प्रेमनगर झांसी थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। झांसी पुलिस को काफी समय से उसकी तलाश थी। झांसी पुलिस ने उसको बस स्टैंड से पकड़ा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें