फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़ी अवैध असलहे बनाने की मिनी फैक्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा (जालौन)। पुलिस ने जंगल में बनी झोपड़ी में दबिश देकर एक युवक को दो तमंचों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि युवक असलहे बनाने का काम करता है। बरामद असलहों में तीन तमंचे हैं, जिनमें से एक बना हुआ और दो अधबने हैं। झोपड़ी में असलहा बनाने के उपकरण भी मिले हैं। इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि युवक के फरार साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात पुलिस ने इकौना के जंगल में स्थित झोपड़ी पर दबिश दी। वहां अवैध असलहा बना रहे थाना कुरारा, हमीरपुर के ग्राम डामर निवासी गंगाराम को पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से एक बना हुआ और दो अधबने तमंचे एवं उपकरण भी बरामद किए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कुछ शातिर पुलिस के पहुंचने से पहले ही वहां से भाग निकले। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि अवैध असलहा बनाने की फैक्टरी पकड़ी गई है। पकड़े गए बदमाश का आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है। यह लोग अवैध तमंचे बनाकर गांव कस्बों में बेचा करते थे।
10 साल से फैक्टरी चला रहा गंगाराम
पुलिस भले ही जंगल से फैक्टरी पकड़ने की बात कह रही हो पर हकीकत तो यह है कि आरोपी को पड़ोसी जनपद हमीरपुर के कुरारा थाना क्षेत्र के ग्राम डामर में स्थित उसके घर से ही पकड़ा गया है। इलाकाई लोगों के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी पिछले दस सालों से अपनी ससुराल डामर में रह कर अवैध असलहे बनाने का काम कर रहा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि पूरे गैंग के साथ किसी बड़ी फैक्टरी को पकड़ा जा सके। बताया जाता है कि पुलिस बड़े खुलासे के प्रयास में है, जिस कारण शनिवार की दोपहर तक मामले की लिखापढ़ी भी नहीं की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें