फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापा मारकर पुलिस ने पकड़े 41 जुआरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन/कदौरा/आटा। कोतवाली पुलिस ने दो अलग अलग स्थानों पर छापामारी कर हार जीत की बाजी लगा रहे 15 लोगों को पकड़ा है। उधर कदौरा में भी छह जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं आटा पुलिस ने जुए के फड़ों पर छापा मारकर 20 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया।
विज्ञापन

दीपावली पर जगह जगह जुआ फड़ सजे हैं। शनिवार रात जालौन कोतवाल सुनील सिंह को सूचना मिली कि ग्राम तांबा व छिरिया सलेमपुर में जुए के फड़ सजी हैं। उन्होंने एसआई शफीक अहमद, स्वामीनाथ पांडेय, गंगासागर, वीरेंद्र तिवारी, प्रमोद यादव के साथ हमराही राघवेंद्र, लवकुश, दिलीप, हर्ष, राहुल, विजय को मौके पर भेजा। पुलिस ने जुआ खेल रहे धर्मेंद्र, परमेंद्र, आदित्य कुमार, अहमद अली, कैलाश निवासीगण छिरिया सलेमपुर व रामशंकर वर्मा, नंदकिशोर रजक, लालाराम, कुंवर सिंह, यतेंद्र सिंह, राजकुमार, लल्लूराम, अजय कुमार, राजा परिहार निवासीगण खनुवां, धर्मेंद्र सिंह निवासी रवा को पकड़ लिया। जिनके पास से पुलिस ले 8030 रुपये, मोबाइल फोन व ताश की गड्डी बरामद की।
उधर, शनिवार रात मुखबिर की सूचना पर कदौरा पुलिस ने थाना क्षेत्र के चंदरसी गांव से जुआ खेलते आधा दर्जन जुआरियों वीरसिंह, सोमनाथ, श्रीराम, सुरेश, रामकरन एव फूलसिंह को पकड़ लिया। वहीं पुलिस को देख कर अन्य जुआड़ी अंधेरे का फायदा उठा कर भाग गए। जमा तलाशी व माल फड़ से पुलिस को तीन हजार रुपये बरामद हुए। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए लोगों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

आटा थाना पुलिस ने रिरुआ गांव में जुए के फड़ से महादेव पुत्र गोरेलाल निवासी रिरूआ, सुरेश पुत्र दंगली प्रसाद निवासी लेकूपुर, भानु प्रताप पुत्र शिवराम, अमित कुमार पुत्र हरिबाबू, शैलेन्द्र पुत्र द्वारिका प्रसाद निवासी रिरूआ, फैजान पुत्र गफ्फार खान, विपिन कुमार पुत्र महावीर निवासी करमेर, कुलदीप पुत्र सुघर सिंह, केदार कुशवाहा पुत्र रामप्रसाद, राम प्रकाश पुत्र सीताराम, मानवेन्द्र रामबली निवासी अकोड़ी, विश्वजीत पुत्र सूरजसिंह, अनिल कुमार पुत्र प्रथ्वीराज, भूप सिंह पुत्र विनोद, जितेंद्र कुमार पुत्र रामशंकर, रामदास पुत्र मनीराम निवासी आटा और राजपाल पुत्र तुरी, विक्रम पुत्र विश्वराम, मनोज पुत्र रामेश्वर और सतेंद्र पुत्र शिशोवम को पुलिस ने जुआ खलते पकड़ा जिसमे मौके पर फड़ से 27190 रुपये बरामद किए। आटा प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह, दरोगा प्रदीप कुमार और आरपी यादव मौके पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें