फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर पर चढ़कर पुलिस कार पलटी, चौकी प्रभारी समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। चौकी प्रभारी की सरकारी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। हादसे में उस पर सवार चौकी प्रभारी समेत तीन लोग घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने सभी को कार से बाहर निकाला और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

कालपी कोतवाली क्षेत्र के ज्ञानभारती चौकी प्रभारी रविशंकर मिश्रा, सिपाही अजीत कुमार व कार चालक त्रिलोकी नाथ के साथ कार से कालपी कोतवाली गए थे। रविवार की दोपहर तकरीबन साढ़े बाहर बजे चौकी वापस आ रहे थे। जोल्हूपुर मोड़ के पास बैक हो रहे ट्रक को बचाने के चक्कर में पुलिस कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। इससे वहां आसपास लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें