फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने टोल पर दबिश देकर दो को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा (जालौन)। बीते माह भाजपा नेता व टोल कर्मियों के बीच हुई झड़प के बाद पुलिस ने टोल से जुड़े 12 अन्य लोगों को पाबंद किया है। जबकि दो आरोपियों पर शांतिभंग की कार्रवाई भी की गई है। पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर टोल पर दबिश देकर शांतिभंग के आरोपियों को दबोचा। जिससे वहां कुछ पलों के लिए अफरा तफरी मच गई। बताया जाता है कि छापे के वक्त टोल मैनेजर भी मौजूद थे पर पुलिस देखकर खिसक गए।
विज्ञापन

बता दें कि झांसी कानपुर हाइवे स्थित आटा टोल पर बीती 21 सितंबर को भाजपा नेता प्रदीप चौहान निवासी थाना चुर्खी का आटा टोल पर पर्ची कटवाने को लेकर महिला कर्मचारी से झड़प हो गई थी। इसके बाद भाजपा नेता ने आरोप लगाया था कि टोल मैनेजर रघुवंश पांडेय व उनके अन्य कर्मियों ने उनकी गाड़ी का पीछा कर आटा के पास रोककर उनके साथ मारपीट कर दस हजार रुपये लूट लिए।
भाजपा नेता की तहरीर पर पुलिस ने टोल मैनेजर व उनके चार अज्ञात साथियों के खिलाफ लूट और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया था। वहीं थाना पुलिस ने 12 अन्य लोगों को पाबंद किया था। शुक्रवार को आटा थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव ने टोल पर दबिश देकर वहां से जुड़े नीरज और आशीष मिश्रा को पकड़कर शांति भंग की कार्रवाई कर जेल भेज दिया। जबकि पुलिस लूट व मारपीट के एक भी आरोपी को अभी तक नहीं पकड़ पाई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि जनपद के कई लोगों ने डीएम और एसपी से शिकायक की थी कि टोल पर कर्मचारी उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। इसके बाद ही ऐसे लोगों को चिह्नित कर उन पर शांतिभंग की कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें