फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की योजना बनाते पुलिस ने तीन को दबोचा

विज्ञापन
एट पुलिस गिरफ्त में लुटेरे - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई/एट। लूट और डकैती की योजना बनाते हुए तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास तमंचा, कारतूस, चाकू, कुल्हाड़ी, पेंचकस, डंडा, नशीला पाउडर व कार बरामद की है। पकड़े गए लोगों पर पहले से ही विभिन्न थानों में मामले दर्ज है।
विज्ञापन

एट थानाध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी ने सोमवार को खुलासा करते हुए बताया कि थाना पुलिस रविवार रात कोंच तिराहे पर गश्त पर थी तभी बैरागढ़ मंदिर जाने वाले मार्ग पर बंबा से धगुवां कला जाने वाले मार्ग पर मीनू उर्फ बृजेश पुत्र लाखन सिंह निवासी उमरार खेरा उरई, शैलेंद्र उर्फ शीलू तिवारी पुत्र अशोक कुमार निवासी उमरार खेरा उरई, दारा सिंह पुत्र चतुर्भुज अहिरवार निवासी अमीटा थाना एट लूट डकैती की योजना बनाते नजर आए।
पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पुलिस को एक तमंचा 315 बोर, एक कारतूस, एक चाकू, छेनी, कुल्हाड़ी, पेंचकस, बांस का डंडा, 250 ग्राम नशीला पाउडर व एक कार बरामद हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए मीनू उर्फ बृजेश पर उरई कोतवाली में छह मामले गैंगस्टर सहित दर्ज हैं। वहीं शैलेंद्र पर कालपी में दो मामले दर्ज हैं। वहीं दारा सिंह पर एक मामला आर्म्स एक्ट का दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गणेश प्रसाद, सर्वेश कुमार, सिपाही नीतू कुमार, उमेश कुमार, चालक प्रदीप कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें