फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस दबंगई पर आक्रोश, धर्माचार्य भरेंगे जेल

Mon, 01 Feb 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मांतरण को लेकिर जिले में खड़ा हुआ बवंडर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मुद्दे पर तीन दिन पहले बजरंग दल कार्यकर्ताओं की ओर से किए गए प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई से जनपद की सियासत गर्मा गई है। सोमवार को धर्म संसद के जिला धर्माचार्य महंत जमुनादास महाराज ने जिलाधिकारी रामगणेश से भेंट कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने पुलिस पर
विज्ञापन


आरोप लगाया कि वह बजरंग दल कार्यकर्ताओं के परिजनों के साथ दमनकारी व्यवहार कर रही है।  कहा कि यदि पुलिस का रवैया नहीं बदला तो जिले भर के धर्माचार्य सात दिन के अंदर जेल भरो आंदोलन शुरू कर देंगे। दूसरी ओर भाजपा का प्रतिनिधि मंडल भी डीएम से मिला और मामले की जांच की मांग की।  धर्म संसद के जिला धर्माचार्य कालपी वनखंडी देवी

मंदिर के महंत जमुनादास महाराज ने जिलाधिकारी रामगणेश से भेंट करके एक ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा कि कुछ समुदाय के लोग धार्मिक भावनाओं को लगातार भड़का रहे हैं।  गोहत्या हो रही हैं, जबरन धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। इस सबसे युवा आहत है। पुलिस का दमनकारी रवैया रोके जाने के साथ मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए।  इसके बाद महंत
विज्ञापन


ने विश्व हिंदू परिषद के जिला संयोजक इंद्रपाल सिंह चौहान के आवास पर पत्रकार वार्ता में आगामी आंदोलन की स्थिति को स्पष्ट किया। कहा कि प्रशासन ने उनके निवेदन को स्वीकार नहीं किया तो सात फरवरी तक जनपद के धर्माचार्य जेल भरो आंदोलन शुरू कर देंगे। इसकी शुरुआत वह खुद जेल जाकर करेंगे। बताया कि जनपद के ही नहीं, बुंदेलखंड के अन्य जिलों

से भी लोग आएंगे और जेल भरेंगे। बनारस के पातालपुरी मठ के महंत से उनकी इस संदर्भ में बात भी हो चुकी है। धर्म को बचाने और उत्पीड़न के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए हर घर से हिंदू निकलकर सड़क पर आएगा। इस दौरान राधाकृष्ण मंदिर के मंहत राहुल देव, भारत सिंह यादव, धर्मेंद्र सिंह, इंद्रपाल सिंह चौहान, रविंद्र सिंह चौहान, इंद्रेश्वर दयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें